6 अगस्त 2015 - 18:47
ईरान ने अपनी अभूतपूर्व शक्ति का लोहा मनवाया।

हसन रूहानी ने गुरुवार के दिन तेहरान के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के इस्लाम शहर में एक बड़ी सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के दौरान ईरान और ग्रुप 5+1 के परमाणु समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान के मुजाहिद वार्ताकार बाईस महीनों के कठिन और जटिल वार्ता के बाद सफलतापूर्वक देश लौटे।

अबना: राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने गुरुवार के दिन तेहरान के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के इस्लाम शहर में एक बड़ी सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के दौरान ईरान और ग्रुप 5+1 के परमाणु समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान के मुजाहिद वार्ताकार बाईस महीनों के कठिन और जटिल वार्ता के बाद सफलतापूर्वक देश लौटे।
राष्ट्रपति ने ईरान के विकास और प्रगति के लिए जनता की आमादगी को सराहते हुए कहा कि ईरानी राष्ट्र ने एक ज़माने में दुनिया की सभी प्रमुख शक्तियों के मुक़ाबले में एक महान राजनीतिक और सामाजिक इंकेलाब बरपा किया। जिसकी बदौलत इस देश के लोगों को संप्रभुता, स्वतंत्रता और सम्मान मिला, यह राष्ट्र किसी भी ताकत से भयभीत नहीं हुआ और उसने इमाम खुमैनी (रह) के नेतृत्व में इस्लामी गणतंत्र ईरान का परचम लहरा दिया।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति और उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख ने कहा कि एक और युग में ईरानी राष्ट्र ने अपने विश्वास, एकता, बलिदान तथा सेना, इस्लामी इंकेलाब संरक्षक बल और स्वयंसेवी बल बसीज की बदौलत सभी प्रमुख शक्तियों और उनके सारे सैन्य हथियारों का मुकाबला किया और दुनिया वालों से अपनी ताकत का लोहा मनवा लिया और जीत हासिल की।